March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्प मित्र राजू मिश्रा ने रेस्क्यू किया विशालकाय अजगर वन विभाग को सौंपा

1 min read
Spread the love

विशालकाय अजगर निकलने से
दहशत

सर्प मित्र राजू मिश्रा ने रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

मिल्कीपुर।

विकास खंड मिल्कीपुर के गोयड़ी पूरे शुक्ल गांव में आबादी के पास एक विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सर्प मित्र राजू मिश्रा ने अजगर का सफल रेस्क्यू कर उसे वन विभाग को सौंप दिया, जिसके बाद वन विभाग ने उसे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह अजगर कई दिनों से गांव के पास पीपल के पेड़ के पास देखा जा रहा था। आज सुबह ग्रामीण सत्यम चौहान जब गेहूं की मड़ाई के लिए खेत जा रहे थे, तब उन्होंने बांस की कोठी पर अजगर को सियार के बच्चे का शिकार करते देखा।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले इसी अजगर ने एक गर्भवती बकरी का भी शिकार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल किया। थाना इनायत नगर से हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश शुक्ला और ड्राइवर रामनरेश मौके पर पहुंचे।
सर्प मित्र राजू मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के मिल्कीपुर बीट प्रभारी आनंद कुमार और अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर अजगर को जंगल में छोड़ दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *