पुलिस ने अवैध मॉडिफाइड पटाखा बाइक सइलेंसरो पर रोड रोलर चलवा कर कराया नष्ट,
1 min readधौलपुर राजस्थान।

पुलिस ने अवैध मॉडिफाइड पटाखा बाइक साइलेंसरो पर रोड रोलर चलवा कर कराया नष्ट, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया पटाखा बाइक साइलेंसरो पर होगी सख्त कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस लगातार करती है पटाखा बाइक साइलेंसर वालो के विरुद्ध कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में यातायात पुलिस एवं थानों की पुलिस लगातार मॉडिफाइड पटाखा बाइक साइलेंसरो के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई कर पटाखा साइलेंसरो को जब्त करती है। आज गुलाब बाग पर यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पिछले दिनों में बाइकों से जब्त किए गए 30 अवैध पटाखा साइलेंसरो को कुचल कर नष्ट कराया गया है। इन साइलेंसर पर बुलड़ोजर चलाकर नष्ट किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि विगत दिनों में शहर में अवैध रूप से पटाखा बाइक के माध्यम शोर-शराबा कर दहशत फैलाने वाले पटाखा बाइक के विरुद्ध यातायात पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस पटाखा बाइक को जप्त कर उनके मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवा कर यातायात नियमों का उल्लघंन की कार्रवाई की है, आज मॉडिफाइड साइलेंसर को गुलाब बाग पर रोड पर रख कर इनके ऊपर रोड रोलर चढ़ाकर कुचल कर नष्ट किया गया है। इसके साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। पटाखा बाइक आमजन, मरीजों, बुजुर्गों व विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बनती है। इस तरह बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना कानून का उल्लंघन है। पटाखा बाइक साइलेंसरो के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, अगर कोई पटाखा साइलेंसर वाली बाइक सड़क पर दिखी तो गाड़ी जब्त करने के साथ चालक पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।
ब्यूरो विजय शर्मा
