सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अनुपालन में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्य गणों द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया
1 min read
धौलपुर

सर्वोच्च न्यायालय के रिट पिटीशन उन्वान सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में पारित आदेश की पालना, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसरण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों द्वारा जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसरण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने जेल में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया तथा इस संबंध में जारी एसओपी की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जेल में प्रत्येक बैरिक एवं रसोई घर में जाकर बंदियों से जातिगत भेदभाव के संबंध में पूछताछ करने पर किसी भी बंदी द्वारा जाति के आधार पर भेदभाव नहीं होना बताया। टीम द्वारा जेल में रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को जांचा। खाना बनाने वाले बंदियों से पूछताछ करने पर विभिन्न जाति व समुदाय के बंदियों द्वारा संयुक्त रूप से मिलजुल कर खाना बनाया जाना व्यक्त किया तथा शौचालयों की साफ सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स टीम द्वारा सभी बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की भी बंदियों को जानकारी दी। विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए कि पात्र बंदियों को शीघ्र विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए और लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण दौरान गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से पूछने पर एक बंदी ने अपनी बीमारी बताई इस मौके पर सचिव द्वारा डॉक्टर सुमित मित्तल को निर्देशित किया कि बंदी का उचित इलाज करवाए एवं जो भी जांचे एवं दवाइयां है वह भी उपलब्ध करवाएं एवं एक बंदी ने अपने वकीलों के बारे में जानकारी दी इस मौके पर सचिव द्वारा एलएडीसीज अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि बंदियों की जो भी समस्याएं है उनका निस्तारण करें एवं गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा बंदियों से टॉयलेट की सफाई के बारे में जानकारी ली एवं किस बंदी ने कितनी बार सफाई की एवं जाति के आधार पर टॉयलेट साफ करने में 1 कोई भेदभाव आदि के बारे में भी सभी बंदियों से जानकारी ली तो बंदियों ने बताया कि प्रत्येक दिन अलग अलग बंदी शौचालयों की साफ सफाई करते हैं एवं शौचालयों की सफाई में कोई भी जातिगत भेदभाव नहीं होता हैं एवं निरीक्षण दौरान रसोई घर का भी निरीक्षण किया एवं बंदियों को मिलने वाले भोजन की भी जांच की निरीक्षण दौरान सब्जियों में मिर्च तेज थी इस मौके पर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि सब्जियों में मिर्च कम रखी जाए जिससे बंदियों का स्वास्थ्य ठीक रहे एवं पौष्टिक भोजन बनाया जाएं इस मौके पर गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने निर्माणाधीन रसोईघर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान वहां आरओ प्लाट लगा हुआ था एवं जेल अधीक्षक ने बताया कि रसोईघर बनने के बाद रसोईघर को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश धौलपुर संजीव मागो, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीणा, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण तनुराग, हर्षल, अभिषेक, अनमोल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मसिंह मीणा, जिला साक्षरता अधिकारी वीरी सिंह, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग चंद्रशेखर, सहायक निदेशक कृषि विभाग सरदारमल यादव, जिला उद्योग अधिकारी मितुल गोयल, प्रतिनिधि जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह, जिला रोजगार अधिकारी धौलपुर विकास, चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू सिंह गुर्जर, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा, दीपक सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया एवं जेल अधीक्षक सुमन मीणा सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदीजन मौजूद रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
