March 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने जासूसी के शक में 30 वर्षीय महिला मीरा प्रजापति को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

गाजियाबाद

पुलिस ने जासूसी के शक में मथुरा की 30 साल की मीरा प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वह ई-रिक्शा चलाती है। दो बच्चों की मां है और पति से अलग रहती है। पुलिस के मुताबिक, वह ई-रिक्शा चलाकर जासूसी करती थी, जिससे उस पर किसी को शक नहीं होता था।

22 मार्च को मीरा के साथ पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा। इनमें बिहार का नौशाद और एक नाबालिग शामिल है। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि संवेदनशील स्थानों की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजने पर उन्हें 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे।

जासूसी के आरोप में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर सोलर से चलने वाले CCTV लगाए थे। इनकी लाइव फीड सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *