तीन दिवस को जनपद के सभी उपनिबंधक कार्यालय खोले जाने के निर्देश
1 min readबांदा

जनपद में दिनांक 26, 29 व 31.03.2026 को निबन्धन कार्य हेतु कार्यालय खोले जाने के सम्बन्ध में।
उपरोक्त विषयक महानिरीक्षक निबन्धन उ०प्र० लखनऊ व उपमहानिरीक्षक निबन्धन चित्रकूटधाम मण्डल बॉदा के पत्र संख्या 40 दिनांक 25.03.2026, जिसके द्वारा दिनांक 26.03.2026 रामनवमी, दिनांक 29.03.2026 रविवार व दिनांक 31.03.2026 महावीर जयन्ती तीनो दिवसो को जनपद के सभी उपनिबन्धक कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिये गये है।
उक्त के क्रम में जनपद के सभी उपनिबन्धकों को निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 26.03.2026 रामनवमी, दिनांक 29.03.2026 दिन रविवार व दिनांक 31.03.2026 महावीर जयन्ती को अवकाश के दिन सामान्य कार्य दिवस की भाँति लेखपत्रों के पंजीकरण का कार्य किया जायेगा। समस्त उपनिबन्धक उक्त अवकाश के दिवसो में कार्यालय खोले जाने की सूचना से अपने क्षेत्रांन्तर्गत दस्तावेज लेखकों व अधिवक्तागणों को अवगत करायें तथा प्रसार प्रचार भी करायें।
(प्रवीन्द्र सिंह सचान) सहायक महानिरीक्षक निबन्धन बाँदा
