March 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ॐ शिवकली हौसला प्रसाद इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने की संस्कृतिक प्रस्तुतियों

1 min read
Spread the love


अयोध्या
तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र के ॐ शिवकली हौसला प्रसाद इंटर कॉलेज, सुखदेव नगर नदौना में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक हरिश्चंद्र दूबे, प्रधानाचार्य अनिल कुमार धर, निदेशक विनय कुमार धर, अजीत सिंह, सूरज सिंह हरदोईया एवं प्रधानाचार्य वरुण कुमार धर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक शुरुआत हुई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशे के दुष्प्रभाव तथा मोबाइल के बढ़ते दुरुपयोग जैसे गंभीर विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिया। रीतिका, चाहत, मानसी, दीप्ति, नारायण, वैभव, इशू, रामेष्ट, वंश, आनंद व नसरीन सहित अन्य छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय का आगमन हुआ, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा 11 किलो की पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में हरिओम पांडेय ने कहा कि शिक्षा के प्रति समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ग्रामीण अंचलों तक प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संरक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुभाष तिवारी, डीसी मिश्रा, प्रेम प्रकाश तिवारी, राकेश पांडेय, रमेश तिवारी, संजय तिवारी, राजीव दूबे, धर्मेंद्र मिश्रा, नंदन पांडे, रोहित चौबे, अमित दूबे एवं अभिनव धर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *