नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का उद्घाटन, एसएसपी ने किया निरीक्षण व वृक्षारोपण
1 min readइनायतनगर थाने में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का उद्घाटन, एसएसपी ने किया निरीक्षण व वृक्षारोपण
मिल्कीपुर अयोध्या
थाना इनायतनगर परिसर में नवनिर्मित आगंतुक कक्ष का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने थाना परिसर में कपूर और चंदन के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने विभिन्न गांवों में तैनात चौकीदारों को टॉर्च, पुलिस बेत व साफा वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
एसएसपी ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में विवाद और मुकदमों की संख्या अधिक है, वहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय से अपराधों को कम किया जा सकता है। वहीं जिन पंचायतों में विवाद कम हैं, उन्हें मॉडल के रूप में चिन्हित किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित विवेचना कक्ष, मेस और पुलिस आवास का निरीक्षण भी किया तथा साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की सराहना करते हुए थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक आलोक सिंह, उप निरीक्षक अमर बहादुर पटेल, उप निरीक्षक आशीष सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार, उप निरीक्षक राम मूर्ति कनौजिया, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, उप निरीक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मोनू गुप्ता, उप निरीक्षक आकांक्षा प्रजापति, उप निरीक्षक सोनाली गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद ।
दिनेश कुमार

