March 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

स्वास्थ्य सेवाएं हुई और मजबूत जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक वार्ड का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। जिला अस्पताल में अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक (अस्थि रोग) वार्ड का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने फीता काटकर वार्ड का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार भी मौजूद रहे। दौरान जिला कलक्टर ने वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के शुरू होने से जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से दुर्घटना एवं हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को अब बेहतर और त्वरित उपचार उपलब्ध होगा। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।
पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह ने बताया कि नवस्थापित ऑर्थोपेडिक वार्ड को जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर विकसित किया गया है, जिसे सर्जरी वार्ड से अलग रखा गया है। इसका उद्देश्य हड्डी से जुड़ी बीमारियों और दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को एक समर्पित, सुव्यवस्थित और त्वरित उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुनेन्द्र गर्ग को वार्ड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस वार्ड में फ्रैक्चर मरीजों के लिए प्लास्टर की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। पहले मरीजों को अन्य विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सभी आवश्यक सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलने से समय की बचत होगी और उपचार प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी।उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से हड्डी रोगों के उपचार में तेजी आएगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *