किसी उपभोक्ता को समस्या हो तो कंट्रोल रूप में करें शिकायत :–डी एस ओ
1 min readजनपद में नहीं है गैस आपूर्ति में कोई समस्या
अगर किसी उपभोक्ता को समस्या हो तो कंट्रोल रूप में करें शिकायत–डी एस ओ
भ्रामक सूचनाओं से बचे और नियमानुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करें
सुल्तानपुर।

जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य द्वारा जनमानस को अवगत कराया गया है कि जनपद के समस्त जनसामान्य / गैस उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि जनपद में गैस सिलेण्डर के स्टाक की पर्याप्त उपलब्धता है। समस्त गैस उपभोक्ता नियमानुसार अपनी गैस की बुकिंग करते हुए अपनी गैस सिलेण्डर रिफिल सम्बन्धित एजेन्सी से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। किसी भी भ्रामक सूचना/अफवाहों पर कदापि ध्यान न दे और न तो उसका हिस्सा बने। यदि उन्हे अपनी गैस रिफिल सिलेण्डर प्राप्त करने में कोई समस्या आती है तो वे जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में स्थापित कन्ट्रोल रुम के मोबाइल नम्बर- 9696282871 व 7800900041 पर सम्पर्क करते हुए तत्काल अपनी शिकायत का समाधान करा सकते है।
