सचिव ने वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
1 min read
धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा बीआर गार्डन सैंपऊ एवं वाटर वर्क्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास धौलपुर में स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धाश्रम में आवासित वरिष्ठजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का जायजा लिया एवं वृद्धजनों को प्राथमिक उपचार किट एवं मैनू अनुसार समय पर भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लिया।
सर्वप्रथम बीआर गार्डन सैंपऊ स्थित वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी तथा वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 8 पुरुष एवं 4 महिला वृद्धजन उपस्थित मिलेे। निरीक्षण के दौरान वृद्धजनों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, मनोरंजन गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपस्थित महिलाएं एवं पुरुष वृद्धजनों से अलग अलग सचिव ने जानकारी ली तथा उनसे पेंशन एवं मेडिकल समस्या के बारे में भी जानकारी ली एवं संबंधित वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आपात चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए एव सभी वृद्धजनों के आधार, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबद्धता की समीक्षा की जाए साथ ही सभी वृद्धजनों को नालसा योजनाओं, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की भी सचिव ने जानकारी दी।
इसी क्रम में सचिव ने वाटर वर्क्स चौराहे नारायण हॉस्पिटल के पास धौलपुर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों की समस्याएं सुनी निरीक्षण एवं वृद्धजनों की संख्या, पंजीयन स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर एवं आगंतुक रजिस्टर की जांच की गई एवं निरीक्षण दौरान वृद्धाश्रम में 10 वृद्धजन उपस्थित मिलेे। उनसे उनकी समस्याओं के बारे में सचिव ने जानकारी ली। निरीक्षण दौरान एक वृद्धजन जो एक महीने पहले आया था उससे आने का कारण एवं घरवालों के बारे में भी पूछा एवं एक वृद्धजन जो विकलांग था उस वृद्धजन के मेडिकल के बारे में भी जानकारी ली एवं एक वृद्धजन जो कि अस्थमा का मरीज था उस वृद्धजन के मेडिकल के बारे में भी सचिव ने जानकारी ली एवं वृद्धाश्रम इंचार्ज को निर्देशित किया। बीमार वृद्धजनों का उचित इलाज करवाएं एवं वृद्धाश्रम इंचार्ज ने सचिव को बताया कि अगर कोई वृद्धजन यहां रुकना नहीं चाहता तो वह दिनभर यहां रह सकता है एवं फ्री खाना भी खा सकता है।
सचिव ने निरीक्षण के दौरान दोनों वृद्धाश्रम इंचार्जों को नालसा द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वृद्धजन को निःशुल्क विधिक सहायता, पेंशन, भरण-पोषण, एवं अन्य वैधानिक अधिकारों से संबंधित सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो विजय शर्मा
