सचिव रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का निरीक्षण
1 min read
धौलपुर,

सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश रेखा यादव द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण एवं शिशु गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 9 विधि से संघर्षरत 1 देखरेख एवं संरक्षण, 2 शिशु उपस्थित मिले।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सचिव ने भवन की स्थिति, आधारभूत सुविधाओं, रख-रखाव व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित समीक्षा की। सचिव ने संबंधित अधीक्षक को निर्देशित किया कि परिसर की स्वच्छता नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए तथा भवन का आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए साथ ही सचिव ने बच्चों के लिए आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा, परामर्श सेवाएं, शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण गतिविधियों आदि सुविधाओं का जायजा लिया निरीक्षण दौरान विधि से संघर्षरत बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई साथ ही उनके प्रकरणों एवं पढाई के बारे में भी जानकारी ली तथा सचिव ने सभी बच्चों को अनुशासित जीवन जीने, गलत आदतों से दूर रहने तथा शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया एवं बच्चों को समझाया कि वर्तमान परिस्थितियाँ उनके भविष्य का निर्धारण नहीं करतीं, बल्कि उनका परिश्रम, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन ही उन्हें सफल बनाता है सचिव ने बच्चों को नशे, असामाजिक गतिविधियों एवं अनुचित संगति से दूर रहने की सलाह दी तथा जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही शिशु गृह का भी निरीक्षण किया गया एवं शिशु गृह में स्थित दो शिशु थे जिनके बारे में भी सचिव ने अधीक्षक से जानकारी ली एवं उनके उचित इलाज एवं आगे की पक्रियाओं के बारे में भी जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट नीतू, संप्रेषण गृह के अधीक्षक मुरारीलाल मीणा, कनिष्ठ सहायक संजय, स्टेनो राहुल डंडोतिया आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो विजय शर्मा
