March 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सर्वांगीण विकास की आधारशिला बजट 2026-27 में बड़े प्रावधान

1 min read
Spread the love

जिले के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बजट 2026-27 में बड़े प्रावधान
जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट घोषणाओं की दी जानकारी
धौलपुर,

गृह, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान बजट 2026-27 की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय प्रमुख घोषणाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रभारी मंत्री बेढ़म ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट प्रदेश के समग्र, संतुलित एवं दूरदर्शी विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। यह बजट अंत्योदय की भावना को समर्पित है तथा महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं वंचित वर्ग सहित समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
राजस्थान दिवस, नवरात्रा स्थापना, नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम वार्ड अभियान का शुभारंभ ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। यह महत्वाकांक्षी अभियान प्रदेश के ग्रामीण अंचलों एवं शहरी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक विकास की किरण पहुंचेगी तथा आमजन को मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी। 20 मार्च को ग्रामसभा एवं वार्ड सभा आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री का उद्ेश्य है कि हम समेकित विकास की ओर बढ़े। 2047 तक विकसित भारत का सपना हम देख रहे है वो तब ही बन पाएगा जब विकसित प्रदेश बनेगा। इसलिए हम सभी को अपने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ लागू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम एवं वार्ड स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण कर विकास की आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर पेयजल, स्वच्छता, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम एवं वार्ड के लिए एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
नशा मुक्त धौलपुर अभियान के तहत उन्होंने कहा कि नशा केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक ऐसी साजिश है जो धीरे-धीरे इंसान की सोच, परिवार और भविष्य को खोखला कर देती है। यह सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि सपनों को भी बर्बाद कर देता है। इसलिए आज के युवाओं को नशा छोड़कर स्वस्थ्य जीवनशैली अपनानी चाहिए। मादक पदार्थो का मामला सामने आता है उस पर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। चौकी एवं थानों पर 237 पद सृजित किए गए है।
प्रेसवार्ता में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, विधायक बाड़ी जसवंत सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष भाजपा राजवीर सिंह राजावत, नीरजा शर्मा, डॉ. शिवचरण कुशवाह सहित जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *