शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार -पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के चमनगंज बाजार स्थित सुकना देवी सुखराज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव ने कहा कि शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है। उन्होंने ग्रामीण अंचल में बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर पठन-पाठन का माहौल उपलब्ध कराने में स्कूल के योगदान की सराहना की। कहा कि यहां से शिक्षित होकर निकलने वाले बच्चे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम को आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू ने भी संबोधित किया।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ पर अंशिका, अंकिता और प्रिंस द्वारा प्रस्तुत नाटक का मंचन किया। पलक, दिव्यांशी, रोली और अंशिका ने ‘होली खेले मसाने’ नाटक में अपनी प्रतिभा दिखाई।
देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों में अंकित, आराध्या, मानसी, संस्कृति और एंजेल ने ‘तिरंगा ऊंचा रहे’ पर नृत्य किया, जबकि काजल और अमित ने ‘वतन याद रहेगा’ पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। शशि ने ‘लहर लहर लहराए तिरंगा आसमान में’ और अनामिका ने ‘हर बिटिया लक्ष्मीबाई है’ जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। मानसी, अंकित, किंजल, वैष्णवी, संस्कृति, आराध्या, ओजस, अतिंद्र, आदेश, दिव्यांश और प्रिंस ने ‘पेपर कॉमेडी डांस’ से दर्शकों का मनोरंजन किया।
प्रधानाचार्य स्वामीनाथ यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा संचालन रमेश यादव,अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सुखराज यादव, कॉमरेड हृदय राम यादव, राजदेव यादव, डॉ. रमेश यादव, जेपी वर्मा, एडवोकेट पंचम कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, मुनीरूद्दीन, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सीताराम, पुष्पा देवी, सुरेंद्र कुमार बीडीसी, कंचन यादव, बबलू यादव, देवराज यादव, डॉ. राजेश यादव, पवन यादव, सालिकराम बौद्ध, राजीव भट्ट, शिव प्रताप, विजय कुमार, अनिल कुमार, रामानन्द सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।
