जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
1 min readधौलपुर राजस्थान।

धौलपुर
जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, जेल में बंदियों की अनैतिक गतिविधियों, अवैध वस्तुओं, मोबाइल आदि के सम्बन्ध में कराई सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जांच।
जिला कारागार की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड सहित कोतवाली, निहालगंज, सदर धौलपुर, दिहोली, मनियां, कंचनपुर, सैंपऊ, बाड़ी सदर आदि पुलिस थानों का पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
आज सुबह जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जेल का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने जेल में संचालित प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों ही अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक संचालन की भी जांच की। निरीक्षण के लिए जिला कारागार पहुंचे जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। दोनों ही अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जिला कारागार के कैदियों की बैरिको सहित चप्पे-चप्पे में सघन चेकिंग अभियान चलाया इसके अन्तर्गत कैदियों की अनैतिक गतिविधियों, अवैध वस्तुओं व मोबाइल आदि की उपलब्धता के सम्बन्ध में गहनता से जांच पड़ताल की गई। इसके साथ ही जेल की स्वच्छता, कैदियों को उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं का भी अवलोकन किया। दोनो ही अधिकारियों ने बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि जेल में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला कारागार की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में वृताधिकारी वृत्त धौलपुर कृष्ण राज जांगिड सहित कोतवाली, निहालगंज, सदर धौलपुर, दिहोली, मनियां, कंचनपुर, सैंपऊ, बाड़ी सदर पुलिस थानों का जाप्ता सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी जिला कारागार पर उपस्थित रहें। जिला कारागार के निरीक्षण करने के साथ ही जिला कारागार के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान
