March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद गरम कपड़ा आदि का वितरण

1 min read
Spread the love

पवित्र होली के शुभ अवसर पर बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद गरम कपड़ा आदि का वितरण।

बांदा

दिनांक 01मार्च 2026 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम पडूई श्री पूरनलाल प्रजापति जी की उपस्थिति में, बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम पडूई ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया,सदस्य जगदीश श्रीवास ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त गरम कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सदस्य जगदीश श्रीवास आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *