March 1, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल: पैर में लगी गोली, अवैध हथियार बरामद; अयोध्या पुलिस पर किया था हमला।

अयोध्या

सुल्तानपुर में शनिवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश आदर्श सिंह घायल हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में देर रात लगभग एक बजे हुई इस घटना में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बल्दीराय थाना पुलिस 28 फरवरी की रात को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ पारा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें बदमाश आदर्श सिंह के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह निवासी डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। आदर्श सिंह थाना हलियापुर से वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को अयोध्या पुलिस आदर्श सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने आई थी। उस समय आदर्श सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर उनके सरकारी असलहे और मोबाइल छीन लिए थे। इस संबंध में थाना हलियापुर में मामला दर्ज किया गया था। घायल बदमाश आदर्श सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *