February 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान ।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटीरोमियो टीमों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों , विद्यालयों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जानकारी दी गई, साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया । महिलाओं / बालिकाओं व स्कूली छात्राओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *