February 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्राधिकारी के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों को लेकर किया जागरूक

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

रामपुर

पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।लापरवाही नुकसान देह होती है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ रुचि गुप्ता ने पुलिस टीम के बाद बस स्टैंड हाथी गेट पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया। हेल्मेट न लगाने वाले बाइक सवारों व एक बाइक पर दो से अधिक सवारी को उन्होंने सख़्ती से नसीहत करते हुए कहा कि अपनी जान से खिलवाड़ करना अच्छा नहीं होता।सरकार ने क़ानून इसलिए बनाए हैं ताकि आप सुरक्षित रहें।सीओ रुचि गुप्ता ने कहा कि सभी को वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना चाहिए।ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने चाहिएं। ज़्यादा तेज़ी से वाहन न चलाएं और नशा करके वाहन न चलाएं।
सीओ रूचि गुप्ता द्वारा चैकिंग अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ वाहन चालक छोटी गलियों से इधर उधर भागते नज़र आए।
इस दौरान क़स्बा इंचार्ज एसआई ललित कुमार, एसआई आशीष कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *