February 26, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सड़क सुरक्षा समिति एवं विशेष टास्क फोर्स की बैठक में दिए अहम निर्देश

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विशेष टास्क फोर्स की बैठक में दिए अहम निर्देश
शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत तत्काल कराई जाए-जिला कलक्टर
धौलपुर, में आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय करते हुए जिम्मेदारी से भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर एनएचएआई समेत सभी संबंधित विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं विशेष टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन की समीक्षा से हुई।
जिला कलक्टर ने कहा कि निराश्रित गौवंश सड़क पर बैठ जाते है। रात्रि में अंधेरे के कारण सड़कों पर बैठे आवारा पशु वाहन चालकों दिखाई नहीं देते हैं, जिस कारण जहां वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं वहीं पशु भी चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने बेसहारा गौवंशों से होने वाले हादसे रोकने को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाकर उनको गौशाला में भेजने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ब्लैक स्पॉट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
जिला कलक्टर ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर वहां संकेतक बोर्ड, रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर और गति सीमा निर्धारण जैसे उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में साइनेज लगाये जाए। उन्होंने ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आई-रैड पोर्टल पर दर्ज डाटा का गहन विश्लेषण किया जाना चाहिए। इससे दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर प्रभावी निवारक कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों से आई-रैड पर सटीक व समयबद्ध डेटा अपलोड करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के लिए शुरू की गई राष्ट्रीय कैशलेस आपातकालीन चिकित्सा योजना पीएम राहत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर परिषद को निर्देशित किया कि शहर की सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत तत्काल कराई जाए और नालियों की सफाई भी नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। शहर में खुले नालों पर फैरो कवर लगाने के निर्देश दिए। एनएचएआई के अधिकारी को एनएच 44 की सर्विस रोड को सीमेंटेड करने के निर्देश दिए। साथ ही बाड़ी और सरमथुरा के मध्य हाईवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में अवैध रूप से रोड़ पर खड़े हुए वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वाहन पार्किंग समस्या के समाधान हेतु गांधी पार्क के सामने उद्यान विभाग के पास खाली पड़ी जगह की साफ-सफाई कर उपयोग में लेने के निर्देश दिए। साथ ही छोटी सब्जी मण्डी के पास पड़ी खाली जगह को भी पार्किंग के रूप में विकसित कर उपयोग में लेने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शहर में ज्यादा ट्रफिक से होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजारों में सर्वे कर वन वे बनाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को राहत प्रदान की जा सके। सड़क पर खड़े ठेले और वेंडर्स को पीछे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करें। यातायात प्रबंधन में बेहतर रणनीति और तालमेल के साथ योगदान दें।
बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता मधुसूदन राव, जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव, एनएचएआई के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *