मिल्कीपुर में 55 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई
1 min readमिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर की ग्राम पंचायत खिहारन में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप सुबह 10 बजे से पंचायत भवन के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें 17 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई। इसके अलावा क्षेत्र में लगे अन्य कैंपों में ग्राम पंचायत सुरवारा में 11, रमपुरवा में 9 और पलिया माफी में 18 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई गई।
कैंप में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीण किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कैंप में मौजूद एडीओ (कृषि) राम सुभाय ने बताया कि कृषि विभाग किसानों की सुविधा के लिए फार्म रजिस्ट्री कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत किसानों की समस्त खतौनियों को आधार से जोड़कर उन्हें सब्सिडी पर अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। किसानों को कृषि यंत्र, बीज, दवा और कीटनाशक सहित कई सब्सिडी वाली अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
इस मौके पर कृषि विभाग के कर्मचारी राजेश चौधरी, आभाष श्रीवास्तव, रक्षा राम यादव, रोजगार सेवक गोविंद पाल और पंचायत सहायक रेनू पाल, शमीम अंसारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

