February 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की दर्दनाक मौत,मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

बाराबंकी

जनपद बाराबंकी से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम उफरौली की 16 वर्षीय छात्रा कामिनी रावत कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी, तभी रास्ते में भीषण सड़क हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बाइक से परीक्षा केंद्र जाते समय टिकैतनगर रोड पर टेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते वक्त बाइक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कामिनी ट्रॉली के नीचे आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
एक बेटी जो सपनों के साथ परीक्षा देने निकली थी, वह कभी वापस नहीं लौटेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *