February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन

1 min read
Spread the love

संत भीखा दास कुटी पर राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का विधि-विधान से किया शुभारंभ

संत भीखा दास कुटी पर उमड़ा जनसैलाब: राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन

मिल्कीपुर अयोध्या
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल संत भीखा दास कुटी के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता को समर्पित ‘विराट कुश्ती दंगल’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने किया। उन्होंने अखाड़े में उतरकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और खेल भावना की शपथ दिलाते हुए कुश्ती शुरू कराई।इस अवसर पर पवन सिंह ने कहा कुश्ती हमारे देश की मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल है। ऐसे आयोजनों से न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह ‘राष्ट्रीय एकता’ का भी जीवंत प्रतीक है। ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे दंगल मील का पत्थर साबित होते हैं।
दिग्गज पहलवानों की भिड़ंत में अयोध्या, हरिद्वार, दिल्ली और पंजाब से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। दंगल में कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, तो कुछ में पहलवानों ने ‘धोबी पछाड़’ और ‘आसमान पटक’ जैसे दांवों से चंद मिनटों में जीत हासिल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *