February 24, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।

1 min read
Spread the love

27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।

अयोध्या

अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हंसराजपुर पूरे विशेन निवासी 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद हो गए। वह 19 फरवरी को सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब सेना का एक वाहन लगभग 400 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में मौके पर ही 10 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 11 अन्य घायल हुए थे। घायल जवानों को तुरंत एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायल जवानों को बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां देवेश सिंह ने दम तोड़ दिया। शहीद देवेश सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचने पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार में प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, विधायक रामचंद्र यादव, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित सेना के कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी और राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा सरकार ने शहीद देवेश सिंह के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और गांव को ‘शहीद ग्राम’ का दर्जा देने की घोषणा की है। देवेश सिंह पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अप्रैल माह में उनकी शादी तय होनी थी। वह तीन बहनों के इकलौते भाई थे। उनके बलिदान से पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *