स्वर्गीय बृजभूषण भूषण मणि त्रिपाठी की मनाई गई 25वीं पुण्यतिथि
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले स्वर्गीय बृजभूषण भूषण मणि त्रिपाठी की 25वीं पुण्यतिथि आज
बताते चले कि जिन्होंने 1989 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मित्रसेन यादव को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई थी।
साथ ही साथ चार बार ब्लॉक प्रमुख हैरिग्टनगंज रहे, यही ही नही राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में वे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान परिषद सदस्य एमएलसी भी मनोनीत किए गए थे।
जिनकी पुण्यतिथि के अवसर पर रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ एवं देवीय मंत्रोउच्चारण व विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
जहां पर मुख्य रूप से ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी,सत्यम मणि त्रिपाठी,आदित्य मणि त्रिपाठी,संचित मणि त्रिपाठी,तन्मय पाण्डेय स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर प्रसाद वितरित किया गया
वही बृजभूषण मणि त्रिपाठी अमर रहे के नारों से पूरी हैरिंग्टनगंज बाजार गुंजमान रही
बताते चलें कि जनपद के चर्चित विधानसभा मिल्कीपुर क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज बाजार में स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित है।
जहां पर अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की स्वर्गीय त्रिपाठी आदित्य प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने एक गरीब परिवार से उठकर क्षेत्रवासी गरीब पीड़ित शोषित समाज के लोगों को एक नया संदेश देने का कार्य किया
जिनके द्वारा क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ाने में व राजनीति के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
वहीं स्वर्गीय श्री त्रिपाठी जी के जेष्ठ पुत्र ने कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया हर वर्ष की भांति शांति भोज का भी भव्य आयोजन निज निवास पर किया गया
जहां पर जनपद के दिग्गज नेता पूर्वांचल की शान विकास पुरुष इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी व युवा दिलों की धड़कन विधायक चंद्रभानु पासवान अपने कार्यकर्ता के साथ शांति भोज में पहुंचकर स्वर्गीय बृजभूषण मणि त्रिपाठी के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पणकर नमन बंदन किया
जहां पर श्री तिवारी ने कहा डॉक्टर त्रिपाठी हमारे संरक्षक के रूप में ही नहीं वल्कि पिता के रूप में हम लोगों को नई नई दिशाएं बताते थे और खब्बू तिवारी ने कहा कि जब हमारा संघर्ष का दौर चल रहा था तब डॉक्टर साहब हमारे संघर्ष के समय में हम लोगों को राजनीति में ऊंचे शिखर पर पहुंचाने में सहायक बना करते थे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मिल्कीपुर,राजेंद्र मणि त्रिपाठी,महेंद्र मणि त्रिपाठी,राकेश मणि त्रिपाठी,कृष्णा कुमार मिश्रा,लाल मणि तिवारी,राम सजीवन मिश्रा,जगदीश तिवारी, बलदेव तिवारी, राजेश तिवारी (गुडडू) पुत्ती लाल,अभिषेक पाठक, पूर्व मंण्डल अध्यक्ष अवधेश पाठक,सरयू दूबे मंण्डल उपाध्यक्ष ब्रिजेश मिश्रा, रजनीश पांडेय,रविंद्र पाण्डेय राकेश मिश्रा,देवेंद्र प्रकाश,समरजीत सिंह मंडल अध्यक्ष विजय चौरसिया,अजय सिंह,संतोष सिंह,धर्म चंद्र अग्रहरी,संतोष तिवारी,मनोज मिश्रा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी रहे मौजूद।।
