February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अटल आवासीय विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी डॉ मुकेश पहाड़ी की देखरेख में अटल आवासीय विद्यालय अछरौड बांदा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं टेली मानस नंबर 14416 से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि बच्चों को किशोरावस्था में अवसाद, चिंता और व्यवहार संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जो अक्सर शिक्षा और जीवन को प्रभावित करते हैं। पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, और सकारात्मक वातावरण इस दौर में मानसिक स्थिरता के लिए आवश्यक हैं। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी ने कहा कि बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य उनके सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने का तरीका है, जो सुरक्षित और प्यार भरे माहौल में विकसित होता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है जो जीवन के तनावों का सामना करने में मदद करता है। अच्छी मानसिक सेहत के लिए बच्चों से बात करें, खेलें और प्यार भरा रिश्ता बनाए रखें। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि किसी भी मानसिक रोग के लिए टेली मानस नंबर 14416 में ऑनलाइन काउंसलिंग तथा जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा में ओपीडी कक्ष संख्या 4 में आकर काउंसलिंग ले सकते हैं। मानसिक रोग ना हो उसके लिए दिनचर्या में सुधार, पौष्टिक भोजन, योग व प्राणायाम करने की सलाह दी साथ ही विषय को रटने की बजाय अध्यापकों से समझ कर पढ़ने की सलाह दी। कार्यशाला में कैप्टन अनिल कुमार ने अपने विचार रखें , अनुपम त्रिपाठी एवं सभी विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया। कार्यशाला के बाद प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय जी ने मानसिक स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और पुनः आने के लिए आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *