February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शेखपुर जाफर जर्जर सड़क बदहाली की आवाज पहुंची विधान सभा तक

1 min read
Spread the love

सोहावल अयोध्या
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल विकासखंड अंतर्गत शेखपुर जाफर गांव की वर्षों पुरानी जर्जर सड़क की बदहाली का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच गया है, जहां विधायक रवि मेहरोत्रा ने इस गंभीर जनसमस्या को सदन में उठाने की मांग करते हुए प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शेखपुर गांव निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता फहीम अहमद के अनुसार वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश मंडी परिषद द्वारा बनवाई गई यह सड़क पिछले लगभग 27 वर्षों से किसी भी प्रकार की मरम्मत या पुनर्निर्माण से वंचित है, जिसके चलते आज यह सड़क गड्ढों में तब्दील होकर दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है, आए दिन पैदल राहगीर, साइकिल व दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिरते हैं और चोटिल होते हैं, वहीं बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने वाले बच्चे बार-बार गिरकर घायल हो जाते हैं, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश और चिंता व्याप्त है। फहीम अहमद ने बताया कि ग्रामीणों ने इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों और प्रशासन से लिखित व मौखिक रूप से मांग की, ज्ञापन सौंपे और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिले और समस्या जस की तस बनी रही, अंततः मजबूर होकर उन्होंने शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई और इस जनहित के मुद्दे को विधायक तक पहुंचाया, विधायक ने प्रार्थना पत्र लिया और यह भरोसा दिलाया कि इस सड़क की बदहाली को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा शासन स्तर पर शीघ्र से शीघ्र स्वीकृति लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्राम वासियों का कहना है कि जिस दिन सड़क का जीर्णोद्धार होगा वह दिन गांव वालों के लिए सुखद दिन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *