वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 22 कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
1 min readहजारों बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर आई मुस्कान
वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन, 22 कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने किया वृहद रोजगार मेले का आयोजन
1344 बेरोजगार युवाओं को मिली अलग-अलग कंपनियों में नौकरी
बांदा

उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिले इसको लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रयासरत है और मिशन रोजगार के तहत युवाओं को लगातार नौकरी देने का काम कर रही है। जिसके क्रम में बांदा के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में शहर के केसीएनआईटी कालेज में बुधवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश व प्रदेश के बाहर की कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया और यहां पर 2200 बेरोजगार अभ्यर्थी साक्षात्कार देने आए जिसमें 1344 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस मौके पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, केसीएनआईटी कालेज के निदेशक, सहायक निदेशक सेवायोजन व जिला सेवायोजन अधिकारी उपस्थित रहे।
22 कंपनियों ने लिया बेरोजगार युवाओं का साक्षत्कार व दी नौकरी
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश के बाहर की आईएसआईबी, वर्लपूल, इंडिया सोलर, टाटा इनर्जी, मारुति, मदरसन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, लैंस कार्ड, टीवीएस मोटर्स समेत 22 कंपनियां शामिल हुईं। वही अलग-अलग पदों के हिसाब से बेरोजगार युवाओं को सूचीबद्ध किया गया और साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 2200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 1344 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। वही चयनित अभ्यर्थियों को यहां पर मौजूद विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों, कॉलेज के निदेशक और सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी लोग अपने दायित्वों का अब सही से निर्वहन करें।
युवाओं को मिले रोजगार इसको लेकर समय समय रोजगार मेलों का कराया जाता है आयोजन
रोजगार मेले के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन वकील अहमद अंसारी नहीं बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर सेवायोजन कार्यालय व क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों में इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन करवाते हैं। और यह प्रयास रहता है कि जिन अभ्यर्थियों ने हमारी rojgarsangam.gov.in वेबसाइड पर पंजीकरण करा रखा है। उनको बुलाकर उनका साक्षात्कार करवाकर उन्हें नौकरी दिलाई जाए। इन्होंने बताया कि एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले में लगभग 2200 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसके सापेक्ष कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार के पश्चात 1344 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
