February 17, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या,पत्नी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर में महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ खूनी साजिश में बदल गया। जनवारी नाथ धाम में लगे महाशिवरात्रि के मेले में पति अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गया था। वहां दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी बात पर उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।

ये नजारा पास में खड़ा प्रेमी देख रहा था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने आज सुबह करीब 05 बजे घर में घुसकर पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की तलाश जारी है। वारदात मामला लंभुआ के मदनपुर पनियर(सरैया) गांव की है।

लंभुआ के मदनपुर पनियर (सरैया) के रहने वाले अमित सिंह ने शिल्पी के साथ 13 साल पहले लव मैरिज की थी। वो 06 महीने पहले पत्नी शिल्पी, तीन बच्चे शिवा (12), महक (9) और यश (9) के साथ मुंबई में ही रहता था। उसके साथ उसका छोटा भाई अजीत सिंह और मां भी रहते थे।

गांव में अमित के अलावा पत्नी शिल्पी तीन बच्चे शिवा (12), महक (9) और यश (9) रहते हैं। अमित मुंबई में ट्रक चलाता था। 6 महीने पहले उसकी सुलतानपुर के ही रहने वाले दीपक से दोस्ती हो गई थी। दीपक भी मुंबई में ट्रक चलाता था। वो सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात के कामतागंज का रहने वाला है।

दोस्ती के बाद दीपक के घर आने लगा था

दोस्ती के चक्कर में दीपक का मुंबई में ही अमित के घर आना-जाना होने लगा। इसी बीच अमित की पत्नी शिल्पी से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में अफेयर हो गा। पति अमित को उसके अफेयर की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में परिवार वालों ने सुलह-समझौता करा दिया।

इसके बाद वो अमित ने नवंबर 2025 में पत्नी शिल्पी को बच्चों के साथ सुलतानपुर भेज दिया। खुद मुंबई में रहकर ट्रक चलाता रहा। शिल्पी के सुलतानपुर आते ही दीपक भी ट्रक चालक की जॉब छोड़कर सुलतानपुर आ गया। इस दौरान बीच-बीच में वो शिल्पी ने मिलने आता रहा।

महाशिवरात्रि को लेकर 13 फरवरी को अमित घर आया था। रविवार को महाशिवरात्रि के दिन पूरा परिवार घर से 5 किमी दूर जनवारी नाथ धाम में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान पत्नी शिल्पी सिंह, पति अमित, 3 बच्चे और साली आरती मौजूद थे। पहले सभी ने मंदिर में दर्शन किया, फिर मेला घूमने लगे। इस मेले में पत्नी का प्रेमी दीपक भी आया था।

अमित की साली आरती ने बताया- मेले में किसी बात को लेकर दीदी और जीजा में के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अमित ने शिल्पी को एक थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला प्रेमी दीपक ने देख लिया। रविवार शाम को सब घर लौटे। आरती भी अपने घर चली गई।

रात को सबकुछ सामान्य था

बताया जाता है कि रात को सभी ने साथ में खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 5 बजे अचानक दीपक शिल्पी के घर पहुंचा। शिल्पी जबतक कुछ समझ पाती, तबतक दीपक ने अलग कमरे में सो रहे अमित का चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद वो मौके से फरार हो गया। इसके बाद शिल्पी डर गई। वो बच्चों को लेकर चुपचाप मायके चली गई।

मायके जाकर देवर को दी हत्या की सूचना

मायके में उसने बहन आरती को बताया- प्रेमी दीपक ने आज सुबह 5 बजे पति अमित की चाकू से हत्या कर दी है। वो थप्पड़ वाली बात से आहत हो नाराज था। इसके बाद शिल्पी ने ये बात मुंबई में रह रहे अपने देवर अजित को कॉल करके बताई।

देवर ने पुलिस को दी सूचना

देवर अजीत ने कॉल कर गांव के लोगों और सुलतानपुर पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अमित का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद छापा मारकर शिल्पी को उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी दीपक हत्याकांड के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने बताया घटना में शामिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी दीपक की सरगर्मी से तलाश जारी है।

नीचे फोटो में पति पत्नी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *