ब्लॉक प्रमुख ने फाइनल क्रिकेट विजेता उपविजेता टीम को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन
1 min readकोछा/अयोध्या

ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव ने फाइनल क्रिकेट विजेता उपविजेता टीम को सम्मानित कर किया उत्साहवर्धन
हार और जीत खेल के पहलू हैं हार से खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर कर पुनः श्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही एक योद्धा खिलाड़ी की पहचान होती है । खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभाग करते हुए अपना शत प्रतिशत योगदान टीम के लिए देना ही एक समर्पित खिलाड़ी की पहचान होती है। खेल के माध्यम से युवा अपने कैरियर को भी सांवार सकते हैं तथा खेल के द्वारा आपसी भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश देते हुए अपने क्षेत्र व राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। उक्त विचार विकास खंड बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायखरगी में चल रहे महमदभारी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के उपरांत विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी व कैश प्राइज प्रदान करते हुए हैरिंग्टनगंज के ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव ने व्यक्त किया। फाइनल मैच मुकाबले में विपिन इलेवन खजुरहट ने चंदन इलेवन कोछा टीम को 20 रनों से हराकर फाइनल मैच जीत लिया।खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विपिन इलेवन खजुरहट क्रिकेट टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए, जिसमें ओपनर बल्लेबाज प्रीतम ने तूफानी पारी खेलते हुए सात छक्कों और एक चौके की मदद से 27 गेंद में 52 रन तथा राहुल ने 13 गेंद पर 38 रन का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदन इलेवन कोछा की शानदार शुरुआत रही, किंतु नियमित अंतराल पर गिरते विकेट के चलते निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में पूरी टीम मात्र 135 रनों पर सिमट गई। चंदन इलेवन कोछा टीम की तरफ से अभय श्रीवास्तव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए मुकेश ने 12 रन तथा चंदन ने 19 रनों का योगदान दिया किंतु टीम की हार टाल न सके और 20 रनों से चंदन इलेवन कोछा की टीम फाइनल मैच हार गई। बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव व विशिष्ट अतिथि अखिलेश यादव द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी व ग्यारह हजार कैश प्राइज तथा उपविजेता को ट्रॉफी व इक्यावन सौ की कैश प्राइज प्रदान की गई।फाइनल मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले विजेता टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रीतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया । टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले सचिन को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। उक्त टूर्नामेंट समापन के अवसर पर सत्य प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, रमेश यादव, यादवेंद्र मोहन, राम सिंह सोनू, गया प्रसाद यादव, हेमंत यादव, बंसीलाल चौहान, बब्बन यादव फौजी, देशराज, स्वामीनाथ यादव, लकी यादव, सुनील शर्मा, इंद्रजीत, आदि अतिथि,तथा सैकड़ों खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के आयोजक आशीष यादव, अध्यक्ष अंकित यादव, कॉमेंटेटर की भूमिका उत्तम सिंह, स्कोरर अखिलेश यादव, अंपायर ज्ञान सिंह व शशिकांत सिंह ने निभाई।
