February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पीड़ित महिला ने थाना सामाधान दिवस पर लगाईं न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

अयोध्या

oplus_0

थाना समाधान दिवस के मौके पर महिला अपनी फरियाद को लेकर पहुंची

जहां पर अपना पछ संबंधित विभाग के समक्ष रख ही रही थी “तभी विपक्षी महिला भी अपनी फरियाद को लेकर पहुंची

वहीं विपक्षी के जुबानी से राजस्व एवं पुलिस में मचा हड़कंप

बताते चले कि यह पूरा मामला कहीं और का नहीं जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसावां कला का है।

जहां की निवासिनी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि वर्ग 6 श्रेणी की आबादी भूमि पर लगभग 25 वर्ष पूर्व से छप्पर व मिट्टी की दीवाल साथ साथ भार भी जलाने का कार्य किया जा रहा है।

जबकि इस भूमि पर मेरी चौथी पीढ़ी चल रही है। वही जर्जर हालत में छप्पर व मिट्टी की दीवार को गिराकर गौड़ परिवार के द्वारा लगभग 14 पिलर सरिया नुमा खड़ा किए गए हैं।

जिस स्थान पर पिलर खड़े किए गए हैं वह जमीन मेरे नाम की घरौनी भी दर्ज है।

हद तो तब हो गई जब विपक्षी सिंह परिवार ने थाना समाधान दिवस में यह बताया की पूरी जमीन हमारी है हमने पूर्व में गौड़ परिवार को दिया था छप्पर और पिलर भी हमारा है जिसको खाली करना अति आवश्यक है।

जोकि थाना समाधान दिवस में बना चर्चा का विषय

वहीं तेजतर्रार थाना प्रभारी रतन शर्मा ने ग्राम पंचायत परसावां कला के कानूनगो व लेखपाल की गैर मौजूदगी में अन्य कानूनगो के हाथ में प्रार्थना पत्र थमाते हुए कहा कि यह कैसा मामला है कि घरौनी गौड़ परिवार के नाम दर्ज हैं, विपक्षी द्वारा बताया जा रहा है की जमीन मेरी है।

जबकि हल्का लेखपाल की रिपोर्ट माने तो उसमें साफ साफ दर्शाया गया है कि लगभग 20 साल से इस जगह पर गौड़ परिवार का कब्जा है वहीं हल्का लेखपाल ने जब आसपास के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने भी बताया कि जमीन गौड़ परिवार की है जो की हल्का लेखपाल द्वारा रिपोर्ट में दर्शाया गया है।

वहीं थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी

जहां पर कानूनगो ने कहा कि प्रकरण पर टीम गठित कर इस पूरे मामले का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा

अब देखने की बात है कि पीड़ित गौड़ परिवार को किस प्रकार न्याय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *