सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र कांची मठ में इस वर्ष ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कोर्स प्रारंभ
1 min readअयोध्या

जनपद में महिला सिलाई कढाई प्रशिक्षण केन्द्र स्वामी जयेन्द्र सरस्वती मार्ग, कांची मठ, प्रमोदन वन अयोध्या में विगत पच्चीस वर्षों से महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई, कढ़ाई व पेन्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला सिलाई-कढ़ाई केन्द्र की प्रशिक्षका श्रीमती सुषमा प्रभा श्रीवास्तव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि कांची मठ द्वारा इस वर्ष सिलाई-कढ़ाई पेंटिंग के साथ ही साथ ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कोर्स भी नि:शुल्क शुरू हो गया है। उन्होंने महिलाओं से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लें। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 9653087100 पर सम्पर्क करें।
