अपनी पत्नी के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में किया रक्तदान
1 min readअयोध्या
आज जिला चिकित्सालय अयोध्या के ब्लड बैंक में गाजीपुर के निवासी युवक विनय कुशवाहा ने अपनी पत्नी सरिता कुशवाहा के जन्मदिन पर रक्तदान कर अनमोल उपहार के रूप में भेंट किया है! विनय कुशवाहा इसके पूर्व 17 बार रक्तदान और चार बार एसडीपी/प्लेटलेट्स दान कर अब तक 22 बार जीवनदायिनी कार्य कर चुके हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिला समन्वयक के रूप में कार्यरत विनय ने बिहार पुलिस में नियुक्त अपनी अर्धांगिनी सरिता कुशवाहा को रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया। ज्ञातव्य हो कि विनय कुशवाहा ने जिला चिकित्सालय अयोध्या में पहली बार एसडीपी डोनेट करने का ऐतिहासिक कार्य कर चुके हैं! इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी,डॉक्टर विजय शंकर,ब्लड काउंसलर ममता खत्री, पीआरओ विन्ध्येश्वरी प्रसाद और प्रभाकर मौर्य ने उपस्थित रहकर विनय कुशवाहा का उत्साहवर्धन करने के साथ उनकी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दिया।

