February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

साइबर जागरूकता पर निवेशक सेमिनार, अयोध्या पुलिस एवं BSE का संयुक्त प्रयास

1 min read
Spread the love

अयोध्या

साइबर जागरूकता पर निवेशक सेमिनार – अयोध्या पुलिस एवं BSE का संयुक्त प्रयास

आज दिनांक 02.02.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार, अयोध्या में Regional Investor Seminars for Awareness (RISA) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य फाइनेंशियल फ्रॉड एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के साथ-साथ नागरिकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) द्वारा अयोध्या पुलिस के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में BSE के श्री सुन्दरारामन रामामूर्ति – Managing Director & CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या डॉ0 गौरव ग्रोवर महोदय ने सभी रिक्रूट आरक्षियों एवं अयोध्या पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराधों की पहचान, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार आम नागरिक फर्जी निवेश योजनाओं, स्कैम कॉल्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
सेमिनार में निवेशकों, पुलिस कर्मियों और नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही। जिससे कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर साइबर अपराध के नोडल अधिकारी श्री बलवंत चौधरी, श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री देवेश चतुर्वेदी व सभी थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी/कर्मचारीगण व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *