February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सीपी इंटरनेशनल स्कूल में कब बुलबुल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Spread the love


फर्रुखाबाद
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में स्काउट गाइड की लघु शाखा
‘ कब’ और ‘बुलबुल ‘ का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण दिनांक 28 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक चला । इस प्रशिक्षण में छात्राओं को अनुशासन, सेवा, रचनात्मकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किए गए।
प्रशिक्षण का संचालन जिला गाइड कमिश्नर श्री चमन शुक्ला द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा, व्यायाम, गीत-संगीत, झंडा गीत, प्रार्थना, नियम, प्रतिज्ञा के साथ-साथ अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुएँ बनाने की कला सिखाई गई। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं में आत्मनिर्भरता, सहयोग भावना एवं रचनात्मक सोच का विकास किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने कब बुलबुल गतिविधियों को जीवन कौशल से जोड़ने वाला बताया।
मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ज्योत्सना अग्रवाल ने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने प्रशिक्षण को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला बताया।
प्राइमरी विंग इंचार्ज शिवानी दीक्षित ने आभारव्यक्त किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गाइड कैप्टन काजल अग्रवाल एवं श्रीमती मीनल गौड़ का विशेष सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने सीखे गए अनुभवों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।


योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *