February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

माघ मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

1 min read
Spread the love

प्रयागराज

माघ मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को समाहित करते हुए माघ मेला क्षेत्र के पंडाल में निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में पिछड़ा आयोग के सदस्य अशोक कुमार ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक कुमार ने कहा कि निरंतर समाज के लिए किए गए कार्य ही व्यक्ति की पहचान बनाते हैं और किया गया कोई भी कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने मां गंगा के तट पर आए सभी प्रतिभागियों का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रांत सहसंयोजक रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रस्तुति देना प्रतिभागियों के कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। निरंतर मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *