February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महात्मा गांधी के विचारों को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा :- अभिषेक सिंह राणा

1 min read
Spread the love

कांग्रेसियों ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी

महात्मा गांधी के विचारों को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर।

शुक्रवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में शहर के सुपर मार्केट स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया,’रघुपति राघव राजा राम’ का पाठ व विचार गोष्ठी कर राष्ट्रपिता के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।गांधी पार्क में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में महात्मा गांधी के नाम, विचार और प्रतीकों को योजनाबद्ध तरीके से मिटाने की साजिश की जा रही है, भाजपा सरकार नफरत, हिंसा और विभाजन की राजनीति के जरिए गांधी जी की अहिंसा और भाईचारे की विचारधारा को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आज़ादी दिलाई, जबकि आज की भाजपा सरकार झूठ, डर और दमन के सहारे सत्ता चलाना चाहती है। संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। जो लोग गांधीजी के हत्यारों की विचारधारा से प्रेरित हैं, वे कभी देशहित में नहीं हो सकते। राणा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार इतिहास को बदलने, महापुरुषों के योगदान को कमतर दिखाने और युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी गांधीजी के विचारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो हर गांव, हर गली में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक वैमनस्य चरम पर है। गांधीजी के विचार ही आज देश को जोड़ने का काम कर सकते हैं और कांग्रेस उन्हीं विचारों के साथ जनता के बीच खड़ी है। कांग्रेस नेता सुरेशचंद्र मिश्र ने कहा कि गांधीजी को बदनाम करने और उनके योगदान को भुलाने की कोशिश देश को कमजोर करने की साजिश है। वहीं जनार्दन शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां गांधीवाद के खिलाफ हैं और कांग्रेस इसका डटकर विरोध करती रहेगी। वरिष्ठ नेता विजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, हमीद राईनी, विजय पाल आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे महात्मा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर सुब्रत सिंह सनी,आवेश अहमद,रंजीत सिंह सलूजा,अतहर नवाब,कुमारी निकलेस सरोज,इंतजार अहमद,राजीव कुमार सिंह, सलाहुद्दीन हाशमी,शरद श्रीवास्तव,आर बी पाण्डेय,इमरान अहमद,पवन मिश्रा,ममनून आलम,अपरबल सिंह,तेरस राम पॉल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी कांग्रेस नेतृत्व द्वारा चलाये जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के अंतर्गत राष्ट्रपिता के शहादत दिवस पर ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा चौपाल औऱ धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम कर मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *