बिजली कटौती से जनता परेशान, दिन में दो से तीन घंटे रहती है लाइट, कुमारगंज फीडर बना चर्चा का विषय
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज फीडर इस समय चर्चा में चल रहा है लोगों का कहना है कि बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पिछले कुछ समय से खंडासा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति अनियमित है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज में आधार सेवा केंद्र पर बिजली कटौती होने से आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ता है सैकड़ों लोगों का कहना है कि सुबह 10:00 बजे से लाइन में खड़े रहते हैं शाम 5:00 बजे तक सिर्फ दो से तीन घंटे लाइट रहती है। जिसके चलते लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ता है। लाइट न होने के चलते तमाम शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ब्लाक के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक बार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बिजली विभाग को टाईट किया था तो सही चल रही थी कुछ दिन चली फिर उसके बाद दिन में विद्युत आपूर्ति की कटौती होने लगी है मोहली गांव के विनोद कुमार ने बताया कि कई बार आधार सेवा केंद्र पर आए और यहां पर लाइट न होने के चलते वापस जाना पड़ा। वही आधार सेवा केंद्र के प्रभारी ने बताया बिजली आपूर्ति न होने से आधार संशोधन में भारी समस्या होती है। उन्होंने कहा कि लगभग 4 महीना हो गया है नियुक्ति हुए अभी तक लाइट का सुधार नहीं हुआ। शिवकरन शंकर नाथ शुक्ला बृजेश कुमार पवन कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहो तो कुमारगंज फीडर का सीयूजी नंबर बंद बताता है जब इस संबंध में कुमारगंज फीडर के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो खबर लिखने तक उनका नंबर बंद बता रहा था।

