March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध मिट्टी खनन, 15 लाख की मिट्टी चोरी लगभग 7 फीट गहरी खुदाई हुई, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

1 min read
Spread the love

अयोध्या

अयोध्या जनपद के सोहावल तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और तहसील प्रशासन की कथित मिलीभगत से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन कराए जाने का आरोप लगाया है। रौनाही थाना क्षेत्र के शेखपुर जफर गांव निवासी जमीला खातून ने बताया कि ग्राम लखोरी स्थित खाता संख्या 60 की सहखातेदारी वाली भूमि से अवैध रूप से मिट्टी निकाली गई है। उनकी बहन बुशरा खातून के अनुसार, उक्त अकृषि भूमि में उनके हिस्से पर नींव का निर्माण कराया गया था, जिसे अवैध खुदाई से नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 20 और 21 जनवरी की दरम्यानी रात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में उनकी जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली गई। मिट्टी ढुलाई के लिए कई वाहन लगाए गए थे। जब परिजनों ने खुदाई का विरोध किया, तो प्रधान प्रतिनिधि ने कथित तौर पर कहा कि लेखपाल द्वारा नाप कराने के बाद यह मिट्टी सरकारी कार्य के लिए निकाली जा रही है काश्तकारों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को अवैध खुदाई की सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद मिट्टी खनन का काम नहीं रुका। जमीला खातून ने बताया कि करीब सात फीट तक मिट्टी खोद दी गई, जिससे उनकी बाउंड्री वॉल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई और पूरी जमीन तालाब जैसी हो गई है। परिजनों ने करीब 15 लाख रुपए की मिट्टी अवैध रूप से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की शिकायत तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस से की है। थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि उन्हें सुबह तहरीर प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता को यह बताया गया कि मामले की जांच तहसील के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा की जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम सोहावल सविता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका सीयूजी नंबर बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *