February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जेल में कैदियों के दो गुटों में हुआ झगड़ा,जिला कारागार में मचा हड़कंप

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
धौलपुर। जिला कारागार में मंगलवार को कैदियों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े का बीच बचाव करने गए प्रहरियों के साथ भी कैदियों के एक गुट ने बदतमीजी कर दी। इस घटना से जिला कारागार में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तमाम पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने समझाइस कर मामले को शांत कराया है। झगड़ा कर रहे कैदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो राजस्थान

जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया, मंगलवार को कारागार के अंदर कैदियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। झगड़े का बीच बचाव करने गए जेल प्रहरियों के साथ भी धक्का मुक्की और बदतमीजी कर दी। इस घटना के बाद कैदियों ने एक बैरिक के अंदर खुद को बंद कर दिया और जालियों पर कंबल लगा दिए। इस मामले के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन द्वारा बैरिक गेट खुलवाने की कोशिश की गई। लेकिन कैदियों ने गेट को नहीं खोला। मामले की गंभीरता को देख जेल सुपरिंटेंडेंट सुमन मीणा ने इस घटना से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। कलेक्टर ने बताया पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सांगवान को साथ लेकर हालातो का जायजा लिया। कैदियों से समझाइस कर मामले को शांत कराया गया है। उन्होंने बताया झगड़ा कर रहे कैदियों को जेल प्रशासन ने चिन्हित कर लिया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

हार्डकोर अपराधी अजीत ठाकुर ने किया उपद्रव

बताया जा रहा है कारागार के अंदर हार्डकोर अपराधी अजीत ठाकुर ने कुछ कैदियों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद अन्य कैदियों में आक्रोश भड़क गया। झगड़े के बाद कैदियों के दो गुट बन गए और कैदी आमने-सामने हो गए। इस दौरान बीच बचाव करने गए जेल प्रहरियों के साथ भी अजीत गुट के कैदियों ने धक्का मुक्की और बदतमीजी कर दी।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *