February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्र का गौरव राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल – गौरव यादव, सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

राजस्थान सरकार द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में सड़क सुरक्षा विषय को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल राष्ट्र का गौरव है। यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश का मान बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में इन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। जिससे यह जानकारी है हमेशा याद रहे और इसे अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बताई बातें हमेशा स्मृति पटल पर बनी रहती है।
विद्यार्थी सड़क में घायल को निकटतम चिकित्सालय पहुंचकर अच्छे मददगार के रूप में अपनी पहचान स्थापित करें। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के विद्यार्थी लाखों विद्यार्थियों में अपनी विशिष्ट पहचान रखते है। ऐसे में यातायात नियमों की पालन करना इनके लिए और भी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि अन्य विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के विद्यार्थियों का अनुसरण करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को लाइसेंस प्रक्रिया तथा नियमों की अवहेलना पर होने वाले चलानों के बारे में जानकारी दें।
जिला यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अभी से यातायात नियमों की पालना की आदत डालें। इससे निकट भविष्य में जब वे समाज में सहयोग नागरिक के रूप में स्थापित होंगे तो उन्हें इन सारे नियमों की जानकारी पहले से ही होगी।
अंत में परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना को लेकर शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी द्वारा मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच का संचालन संदीप मिश्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के सोमेंद्र विश्वास, वी साहू व रामनारायण देशवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य लोक नाटक का आयोजन किया गया जिसमें अलवर से आई कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की मनमोहक रोचक प्रस्तुतियां दी गई और स्थानीय भाषा का उपयोग कर उन्होंने शहर वासियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। नाटक मंचन टीम ने सैपऊ, राजाखेड़ा और धौलपुर में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।
टीम द्वारा बाड़ी बसेड़ी व सरमथुरा में शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *