February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पारूल विश्वविद्यालय में सुलतानपुर के चिकित्सक को मिला क्षारसूत्र अवार्ड, जनपद में हर्ष

1 min read
Spread the love

पारूल विश्वविद्यालय में सुलतानपुर के चिकित्सक को मिला क्षारसूत्र अवार्ड, जनपद में हर्ष

कुलपति ने अवार्ड देकर किया सम्मानित

सुलतानपुर।

बड़ोदरा (गुजरात) स्थित प्रतिष्ठित पारूल विश्वविद्यालय में आयोजित क्षारसूत्र परीक्षा में सुलतानपुर जनपद के सुमन हॉस्पिटल, सुलतानपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. गुप्ता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के डीन/कुलपति ओ.पी. द्ववे द्वारा प्रदान किया गया।
क्षारसूत्र परीक्षा में देशभर से कुल 60 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्तर प्रदेश के मात्र चार चिकित्सक ही सफल हो सके। इस कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डॉ. डी.के. गुप्ता ने न केवल सुलतानपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। सफल चिकित्सकों को कुलपति द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. डी.के. गुप्ता की इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत में हर्ष की लहर है। इस क्रम में डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. संजय, डॉ. अमर, डॉ. दीप, डॉ. डी.पी. सिंह एवं डॉ. अमन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रामबरन पीजी कॉलेज, जयसिंहपुर, सुलतानपुर के प्रशासक संजय सिंह ने भी इस उपलब्धि को जनपद के लिए गर्व का विषय बताया और खुशी जाहिर की। इसके अतिरिक्त जिले के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी डॉ. गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पत्रकार संजय सिंह, पंकज पाण्डेय, मनोज मिश्र, घनश्याम वर्मा, अनिल सिंह, सलमान, राहुल सहित अन्य लोग शामिल रहे। डॉ. डी.के. गुप्ता की यह सफलता युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है, जिससे सुलतानपुर जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *