विधुत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उपभोक्ताओं पर किया कार्रवाई
1 min readधौलपुर राजस्थान।
उपखंड राजाखेड़ा में संभागीय मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल के आदेशानुसार और अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता आनंद तिवारी और उनकी टीम ने भारी बकाया राशि वाले गांव धारापुरा में बकाया राशि वाले 18 ट्रांसफार्मर करीब एक करोड़ दस
लाख की बकाया पर उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किए गए करीब 160 विद्युत कनेक्शन डीसी किए गए। सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने लोगों से अपील की वे अपना बिल समय से जमा करे।विद्युत लाइन से छेड़छाड़ न करें।

आप की लापरवाही आप को जान की दुश्मन भी हो सकती है।लोगों को बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया।कार्यवाही टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल और कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,लाइन मैन राजूलाल,राजवीर सिंह वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह,अकिल खा, यूनिश खा, शमशेर खां,के अलावा अन्य तकनीकी कर्मचारी और पुलिस टीम साथ रही मौजूद।
