February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

केपीएल ट्रॉफी के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा, भाजपा नेता अजीत मौर्य के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

क्षेत्र के करमडांडा गांव में रविवार शाम को केपीएल सीजन 5 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसके विजेताओं और उपविजेताओं का पूरे क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
आयोजकों ने देर शाम 7:30 बजे विजेता और उपविजेता ट्रॉफी के साथ 3 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली। इस बार फाइनल में दोनों स्थानीय टीमें पहुंची थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था शोभायात्रा के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी भी हुई और युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया।हर्षित इलेवन बारुन बाजार संडौली और अहद पब्लिक स्कूल खिहारन की टीम के इंचार्ज और खिलाड़ियों का पटखौली बाजार, खिहारन, बारुन बाजार और मेहदौना में समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
खिहारन गांव में रायबरेली फोरलेन के किनारे एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान अजीत मौर्य के नेतृत्व में टीम इंचार्ज और खिलाड़ियों को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई।
इस अवसर पर विजेता टीम के इंचार्ज हर्षित श्रीवास्तव, उपविजेता टीम के इंचार्ज नौशाद खान, निर्मल यादव, पंकज मिश्रा, विजय दुबे, रवीउल्ला खान, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, बबलू खान, अंकुर मिश्रा, संतोष गुप्ता, कमर खान, शमशाद खान, रवि साहू और इंद्रजीत बीडीसी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *