February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अमर सृष्टि द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह व कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love

बीकापुर अयोध्या

जनपद के तहसील बीकापुर सभागार में अमर सृष्टि संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पत्रकार सम्मान समारोह एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील प्रांगण स्थित बार एसोसिएशन सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अमर सृष्टि के संपादक अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में जिले भर से आए सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी रही। अपने संबोधन में अनिल सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और कलम का सिपाही बनकर सच्चाई को सामने लाना उसका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए अमर सृष्टि सदैव खड़ा रहेगा और आवश्यकता पड़ी तो हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार ने कहा कि पत्रकार प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। यदि प्रशासन से कोई त्रुटि होती है तो पत्रकार खबरों के माध्यम से उसे उजागर कर सुधार का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी मामले में जब तक निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी पत्रकार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

दिनेश कुमार

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *