February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कंबल,गरम कपड़ा आदि का वितरण

1 min read
Spread the love

बांदा

प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कोषाध्यक्ष इरफ़ान खान के नेतृत्व में,पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम गोड़ीबाबा मूलचन्द्र जी की उपस्थिति में,समाजसेवी श्री सैय्यद मोहम्मद अकरम रिटायर्ड अधिशासी अभियंता के द्वारा दान किये गए 10 कम्बल और बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए गरम कपड़े,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम गोड़ीबाबा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता,यातायात तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम और सदस्य जगदीश श्रीवास के द्वारा जागरूक किया गया,सदस्य निहाल खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कम्बल,कपड़े आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाँदा रोटी बैंक से शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,शहाना खान समाजसेवी ग्राम चहितारा महेश, राकेश कुमार, शिवनरेश तिवारी,कौशल, परदेसी लाल आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *