मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
1 min readअयोध्या

पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के निज निवास पर
जहां पर मिल्कीपुर व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार साथियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया विधायक चंद्रभानु पासवान के द्वारा
वहीं जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह ने कहा कि पत्रकार कोई छोटा अथवा बड़ा नहीं होता यदि कोई पत्रकार साथी किसी भी पत्रकार साथी की निंदा करता है तो मैं उसके खिलाफ हूं।
साथ- साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बलराम तिवारी ने सभी पत्रकार साथियों का अभिवादन करते हुए नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी
जहां पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों ने विधायक चंद्रभानु पासवान के समक्ष रखे कई अहम सवाल
आपके बूथ अध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी व अन्य ग्रामीणों के द्वारा कहा गया की रोड नहीं तो वोट नहीं विधायक झूठे वादे करने में माहिर
यह पूरा मामला हैरिंग्टनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर जोहन का है।
जिस पर विधायक चंद्रभानु पासवान मुस्कुराते हुए कहा कि हम झूठे वादे नहीं करते हैं मेरे द्वारा बूथ अध्यक्ष के निज निवास पर जाकर बदहाल रास्ते को देखा गया और आश्वासन भी दिया गया
जिस पर हम अनवरत कार्य कर रहे हैं मेरे द्वारा जिलाधिकारी को लेटर जारी करके अभिलंब सड़क बनवाने का आवाहन किया हूं और निश्चित ही सड़क का निर्माण कार्य होगा
वहीं साथ-साथ जनपद के पत्रकारों ने कैंसर जैसी प्राण घातक बीमारी से ग्राम पंचायत रामपुर जोहन में ही दो लोगों की मौत होने के प्रकरण को भी विधायक के समक्ष रखा
जिस पर आज तक पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहयोग राशि प्रदान नहीं हो सकी
जिस मुद्दे पर श्री पासवान ने कहा कि हमें जानकारी नहीं थी निश्चित ही पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा
जहां पर भी जानकारियां उपलब्ध होती है मेरे द्वारा निश्चित तौर पर प्रयास करके सहयोग राशि प्रदान कराई जा रही है।
