सड़क सुरक्षा अभियान 31 जनवरी तक होगा जिले में रहेगा संचालित
1 min readधौलपुर राजस्थान।
सड़क सुरक्षा अभियान 31 जनवरी तक होगा जिले में संचालित
सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होंगी विभिन्न गतिविधियां
धौलपुर, 2 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 सड़क सुरक्षा अभियान जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक संचालित होगा। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सड़क सुरक्षा अभियान की सफलता के लिये विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के लिये इस वर्ष की थीम ‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन‘ के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। इसके तहत जिला परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के लिये अपेक्षित कार्यवाही की जायेगी। परिवर्तन एवं मॉनिटरिंग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा मानकों के आधार पर गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के हाई रिस्क कोरिडोर्स पर शून्य मृत्यु दर के लिये उपाय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हाइवे सड़क किनारे पर संचालित अवैध वाहन धुलाई सेंटरों को हटवाया जाना सुनिश्चित करें। वाहन चालकों की आंखों का परिक्षण किया जाए। जिले में संचालित बालवाहिनीयों की बैठक आयोजित कराई जाएं। कार्यशाला आयोजित कर माल वाहक वाहनों के चालकों एवं अन्य चालकों का प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि सड़कों पर साईन बोर्ड, सड़क चिन्हों तथा स्पीड ब्रेकर, आपातकालीन सेवाओं का उपयोग, सड़क डिजाईन और रखरखाव प्रोटोकॉल में सुरक्षा को प्राथमिकता व्यापक जन जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा चैम्पियन और भले मददगार व्यक्तियों का सम्मान, पैदल यात्रियों, साईकिल सवारों तथा दुपहिया वाहन चालकों हेतु विशेष जागरूकता अभियान, रोड़ सेफ्टी हेतु प्रतियोगिता आयोजित करने सहित विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। इसके लिये जिला परिवहन अधिकारी को नोडल और पीडब्ल्यूडी एसई व यातायात वृत्ताधिकारी को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि 3 जनवरी को उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण, 4 जनवरी को सड़क सुरक्षा साइकिल रैली तथा 5 जनवरी को प्रमुख पार्को में वरिष्ठ नागरिकों, आगन्तुकों के साथ सड़क सुरक्षा पर चर्चा एवं सड़क सुरक्षा पेम्पलेट आदि का वितरण किया जाएगा।
ब्यूरो विजय शर्मा

