February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दिवारी नृत्य की गूंज, बड़ोखर बांदा रमेश पाल की टीम रही विजेता

1 min read
Spread the love

नववर्ष 2026 पर विशाल दिवारी नृत्य की गूंज, बड़ोखर बांदा रमेश पाल की टीम रही विजेता

नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर
बांदा जनपद के बड़ोखर क्षेत्र में
ग्राम कहला हटेहटी पुरवा प्राचीन हनुमान मंदिर कालोथर बाबा के हुआ
पारंपरिक दिवारी नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी ब
ड़ोखर बांदा की दिवारी ने इस बार भी दर्शकों का मन मोह लिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दिवारी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 20 से 25 गांवों के लोगों ने सहभागिता की।

इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ोखर बांदा की दिवारी, कहला की दिवारी, हटेहटी पुरवा की दिवारी, गौड़ी बाबा की दिवारी सहित कई प्रसिद्ध टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बड़ोखर बांदा से रमेश पाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कहला की टीम ने दूसरा और हटेहटी पुरवा की दिवारी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद, सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह ‘सोनू भैया’ सहित अनेक साधु-संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दिवारी नृत्य को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कलाकारों की सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी श्री राम निषाद एडवोकेट, घासीराम निषाद, रामू निषाद, सोमचंद निषाद, मनीष निषाद, संतराम निषाद, सत्यनारायण निषाद सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम ने एक बार फिर क्षेत्र की लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *