उमरा की पवित्र यात्रा पर रवाना हुए गुलज़ार मियाँ
1 min readकर्नलगंज, गोंडा।
हज़रत कफील उल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह के पौत्र व मौलाना मोहम्मद असदुल बक़ा बक़ाई छन्नू मियाँ के पुत्र तनवीरुल बक़ा उर्फ गुलज़ार मियाँ उमरा की पवित्र यात्रा के लिए अपने आवास शाही तकिया से रवाना हुए हैं जो कि नजफ़ शरीफ,कर्बला शरीफ,बगदाद शरीफ होते हुए उमरह के लिये पहुंचेगे। कस्बे व उनके परिवार के सदस्यों सहित सिलसिले के तमाम लोगों ने उनके आवास से उन्हें उमरा की पवित्र यात्रा पर विदा किया। इस दौरान गंगा जमुनी तहजीब की भी मिशाल देखने को मिली। लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें यात्रा के लिये रवाना किया। इस मौके पर अनवारुल हक़ शाह पप्पू मियाँ, लल्लू मियाँ, गुड्डू मियाँ, शानू मियाँ, डाक्टर मोहम्मद सलमान कफ़ीली, मोलवी समसुद्दीन, अहमद कलीम उर्फ कुच्चू, मोइनुद्दीन, बॉबी रजा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

