February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बुरका पहन कर भाग रहे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

Oplus_131072

15 दिसंबर को धौलपुर जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के अदम्य साहस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपी महिला का भेष बनाकर बुर्का पहनकर गोवर्धन में फरारी काट रहा था।

मामले का खुलासा करते हुए धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि 15 दिसंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में जेल प्रहरी की नौकरी दिलाने के लिए आरोपी ने नाबालिग और उसके भाई को घर बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के भाई को बाजार भेज दिया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश के लिए कई टीम में गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी गोवर्धन के पास फरारी काट रहा हैं। जिस सूचना पर कोतवाली थाने से हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और एएसआई शिव गणेश के साथ कांस्टेबल रविंद्र मौके पर पहुंचे। जहां आरोपी महिला के भेष में बुर्का पहनकर बैठे हुए मिला। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला जिसका पीछा करने पर हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने आरोपी को दबोच लिया।

एसपी बताया कि आरोपी खेतों की ओर भागा था जहां बिजली के तार खुले हुए पड़े थे। ऐसे में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *